Advaitesha Birla: 20 साल की उम्र में समाज सेवा की मिसाल, कुमार मंगलम बिरला की बेटी अद्वैतेषा बिरला ने किया बड़ा काम!

Advaitesha Birla: 20 साल की उम्र में समाज सेवा की मिसाल, कुमार मंगलम बिरला की बेटी अद्वैतेषा बिरला ने किया बड़ा काम!

Advaitesha Birla: भारत के प्रसिद्ध बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिरला किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हालांकि आज हम उनकी बेटी अद्वैतेषा बिरला के बारे में बात करेंगे, जो अपनी उम्र से कहीं ज्यादा बड़ी सोच और कार्यों के लिए जानी जाती हैं। 20 साल की अद्वैतेषा ने समाज सेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

कुमार मंगलम बिरला का परिवार

कुमार मंगलम बिरला ने अपनी पत्नी नीरजा बिरला से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं – अनन्या बिरला, आर्यमन और अद्वैतेषा। जहां अनन्या बिरला संगीत के क्षेत्र में एक मशहूर नाम बन चुकी हैं, वहीं अद्वैतेषा बिरला ने समाज सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

17 साल की उम्र में किया बड़ा काम

अद्वैतेषा बिरला ने केवल 17 साल की उम्र में मासिक धर्म (Menstrual Health) के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पहल की थी। यूनिसेफ के अनुसार, भारत में 71 फीसदी किशोर लड़कियों को मासिक धर्म के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं होती। इसे देखकर अद्वैतेषा ने ‘उजास’ नाम से एक पहल शुरू की, जिसका उद्देश्य मासिक धर्म पर जागरूकता फैलाना और लड़कियों को इससे जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में शिक्षित करना है। वह मानती हैं कि भारत एक दिन उन देशों में शामिल होगा जहां लड़कियां पहले से ही पीरियड्स के बारे में जागरूक होंगी।

अद्वैतेषा की शिक्षा और शौक

अद्वैतेषा बिरला की पढ़ाई आदित्य बिरला वर्ल्ड एकेडमी, मुंबई से हुई है और अब वह लंदन में मनोविज्ञान और एजुकेशन स्टडीज की पढ़ाई कर रही हैं। इसके अलावा, उन्हें फोटोग्राफी, सुडोकू सुलझाना, अपने कुत्तों के साथ समय बिताना और एशियाई भोजन खाना बहुत पसंद है। अद्वैतेषा बिरला की समाज सेवा में इतनी कम उम्र में जबरदस्त उपलब्धियां साबित करती हैं कि अगर इरादा मजबूत हो, तो उम्र कोई मायने नहीं रखती।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share