Adnaan Shaikh News: शादी के बाद अब जेल जाएंगे अदनान शेख, बहन ने संगीन आरोप लगाते हुए दर्ज करवाई FIR, जानिए…

Adnaan Shaikh News: शादी के बाद अब जेल जाएंगे अदनान शेख, बहन ने संगीन आरोप लगाते हुए दर्ज करवाई FIR, जानिए…

Adnaan Shaikh News: मुंबई। मशहूर इन्फ्लुएंसर अदनान शेख इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से निकाह किया है जिसका चेहरा अदनान ने मीडिया के सामने नहीं आने दिया। अदनान ने अपनी शादी को लग्जरी अंदाज में पूरा किया लेकिन अब इन खुशियों के बीच अदनान पर मुसीबतें आ गई हैं। अदनान की बहन ने अपने पर संगीन आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, अदनान के खिलाफ उनकी बहन ने पुलिस का दरवाजा खटखटा कर अपने ही भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। तो आइए जानते है पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अदनान की बहन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अदनान शेख की बहन गोरेगांव के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, “मैं अपने भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बांगुर नगर पुलिस स्टेशन आई थी। उसने मुझे मारा था। थोड़ी जद्दोजहद करने के बाद आखिरकार आज मेरी एफआईआर दर्ज कर ली गई है।” अदनान की बहन ने फुरखान शेख नाम के कार्यकर्ता से मदद मांगी थी। फुरखान ने बताया कि शुरू में उन्होंने अदनान की बहन को घर पर ही विवाद सुलझाने की सलाह दी थी। फुरखान का मानना था कि ऐसे पारिवारिक मामलों पर खुलकर चर्चा नहीं की जानी चाहिए। हालांकि, जब उन्हें मामले की गंभीरता का अहसास हुआ तो उन्होंने अदनान की बहन के साथ पुलिस स्टेशन जाकर FIR दर्ज कराई। न्यूज़ मीडिया के अनुसार, पुलिस अधिकारी जल्द ही अदनान को पूछताछ के लिए बुला सकते हैं।

बता दें कि, अदनान शेख और उनकी बहन के बीच चल रहे विवाद की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। अदनान ने भी इस मामले में चुप्पी नहीं तोड़ी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदनान को जल्द ही सवाल जवाब के लिए पुलिस का फोन आ सकता है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या वह शादी के बाद जेल जा सकते हैं? अब हर कोई अदनान की तरफ से बयान और पूरा मामला जानने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अदनान शेख मशहूर यूट्यूबर हैं। वह बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आए थे। बिग बॉस में अदनान ने बेहद ही दिलचस्प अंदाज में एंट्री ली थी, लेकिन वह महज एक हफ्ते में ही शो से बाहर हो गए थे। तब सोशल मीडिया पर अदनान का काफी मजाक उड़ा था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share