बडी खबर–भदाली खाल ( कोटद्वार)  के पास एक वाहन खाई में गिरा 3 की मौत

कोटद्वार–आज दिनांक 25 फरवरी 2019 को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा सूचना दी गई की भदाली खाल के पास एक वाहन खाई में गिर गया है। इस सूचना पर निकटवर्ती चौकी गुमखाल पुलिस को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया तथा थाना हाजा से श्रीमान प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद गैरोला उप निरीक्षक रघुवीर सिंह कांस्टेबल वेद प्रकाश भट्ट कांस्टेबल बसंत कुमार को मय राहत व बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।घटनास्थल पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है वाहन संख्या यूके 12टीए 0 962 सुमो गोल्ड जिसको चालक सूरज सिंह गुसाईं पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रिख्वाड़ बीरोंखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल चला रहा था ।करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया था चूंकि घटना प्रातः 4:30 बजे के आसपास की है इसलिए अंधेरा होने के कारण राहत व बचाव कार्य में अत्यधिक कठिनाई आई। थाना लैंसडाउन पुलिस तथा गुमखाल पुलिस के अथक प्रयासों के बाद घायलों को सड़क तक निकाल कर लाया गया ।

108 एंबुलेंस उपलब्ध न हो पाने के कारण घायलों को थाने के सरकारी वाहन से दुगड्डा अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शव को निकालकर अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला चिकित्सालय कोटद्वार रवाना कर दिया गया।

मृतकों के नाम
1-अरविंद सिंह रावत पुत्र मान सिंह रावत निवासी चोरखंडा बैजरो थलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 36 वर्ष
2-विनोद सिंह रावत पुत्र रतन सिंह रावत निवासी उपरोक्त उम्र 62 बर्ष
3-श्रीमती महेश्वरी देवी पत्नी आनंद सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 50 वर्ष

घायलों के नाम
1- नरेश सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत निवासी उपरोक्त उम्र 27 वर्ष
2-यशवंत सिंह रावत पुत्र ज्ञान सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी उपरोक्त 3-आनंद सिंह रावत पुत्र चरण सिंह रावत निवासी उपरोक्त उम्र 56 वर्ष
4-दिनेश सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत उम्र 32 वर्ष निवासी उपरोक्त
5- सूरत सिंह गुसाईं पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाईं निवासी बीरोंखाल पौड़ी गढ़वाल चालक गंभीर घायल

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share