CG मेें नक्सल फंडिंग का बड़ा खुलासाः नक्सलियों के लेव्ही वसूलने वाले 5 सहयोगी गिरफ्तार, 1 करोड वसूली कर माओवादियों तक पहुंचाये…

CG मेें नक्सल फंडिंग का बड़ा खुलासाः नक्सलियों के लेव्ही वसूलने वाले 5 सहयोगी गिरफ्तार, 1 करोड वसूली कर माओवादियों तक पहुंचाये…

रायपुर/मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ की मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी पुलिस ने नक्सल सहयोगियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नक्सलियों के लेव्ही वसूलने में संलिप्त 5 सहयोगियों को पकड़ा है। आरोपियों के द्वारा 1 करोड़ रूपए से ज्यादा लेव्ही बसूली कर नक्सलियों को पहुंचाई गई थी। इन पैसों का इस्तेमाल माओवादियों के द्वारा संगठन के मुखौटे के रूप में काम करने वाले संगठन को सहयोग करने में किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा, राजेंद्र कड़ती, विवेक सिंह शामिल है।

जानिए पूरी कहानी 

दरअसल, जिले में नक्सल विरोधी अभियान अंतर्गत माओवादियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि थाना मदनवाड़ा अंतर्गत गिरफ्तार नक्सल सहयोगी सूरजू राम टेकाम माओवादी संगठन के विचारधारा के प्रचार-प्रसार एवं शहरी नेटवर्क को आगे बढ़ाने के लिए लगातार शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर रहा था। माओवादी संगठन द्वारा पर्दे के पीछे से प्रायोजित ऑपरेशन कगार, कार्पोरेटीकरण, सैनिकीकरण के विरोध में 23 मार्च 2024 को कार्यक्रम था। जिसमें सम्मिलित होने के लिए सूरजू राम टेकाम 22 मार्च को फ्लाईट के माध्यम से रायपुर से दिल्ली गया था। दिल्ली जाने के लिए फ्लाईट टिकिट नक्सलियों के लेव्ही से प्राप्त रुपयों से सूरजू राम टेकाम एवं सोनाराम फरसा के लिए बुक कराई गई थी।

सोनाराम फरसा को सूरजू राम टेकाम के द्वारा सम्पर्क करके दिल्ली जाने के लिए फ्लाईट टिकिट एवं यात्रा खर्च के लिए नक्सलियों के लेव्ही से प्राप्त रुपए में से कुछ पैसे भेजने के लिए बोला और साथ में चलने के लिए कहा। तब सोनाराम फरसा ने ठेकेदार से प्राप्त नक्सलियों के लेव्ही रुपए में से अपने खाते के माध्यम से सूरजू राम टेकाम के बताए खाते पर पैसे भेजा। तब सूरजू राम टेकाम ने उस अकाउंट से फ्लाईट टिकिट बुक करने हेतु विवेक सिंह को पैसे भिजवाया। विवेक सिंह द्वारा सूरजू राम टेकाम के कहने पर नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को लगातार अलग-अलग माध्यम से सहयोग कर रहा था एवं एक दूसरे से सम्पर्क में थे।

जान-माल नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर लेव्ही वसूली

नक्सलियों के द्वारा भैरमगढ़ क्षेत्र में तेंदूपत्ता ठेकेदारों को जान-माल नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा और राजेंद्र कड़ती के माध्यम से लेव्ही वसूली की जा रही थी। इन चारों को वर्ष 2022 में एक करोड़ रुपए लेव्ही वसूलने का टारगेट दिया गया था। जिसके लिए भैरमगढ़ क्षेत्र में तेंदूपत्ता ठेकेदार से जंगल क्षेत्र में काम करने के एवज में नक्सलियों ने सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा और राजेंद्र कड़ती की सहायता से ठेकेदार को जान-माल नुकसान पहुंचाने का धमकी देकर करोड़ो रुपयों की लेव्ही वसूली किए। सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा, राजेंद्र कड़ती ने अपने बैंक अकाउंट के माध्यम से लेव्ही के तकरीबन 60 लाख रुपए प्राप्त किए और बाद में बैंक से नगदी निकालकर नक्सलियों को पहुंचाने का कार्य करते थे। राजेंद्र कड़ती का बड़ा भाई मोहन कड़ती कुख्यात नक्सली कमांडर भैरमगढ़ क्षेत्र का है। उक्त सभी कई सालों से नक्सलियों से मिलकर ठेकेदारों से लेव्ही वसूली, नक्सलियों को राशन, दवाई व अन्य जरूरत की सामाग्री का सप्लाई कर रहे थे।

उक्त मामले में भैरमगढ़ क्षेत्र के निवासी सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा और राजेंद्र कड़ती ने ठेकेदार से नक्सलियों के लिए लेव्ही वसूली आनलाईन बैंक खाते के माध्यम से किए और बैंक से नगदी निकालकर नक्सलियों तक पहुंचाए। उक्त सहयोगियों के द्वारा माओवादियों के आदेश पर शहरी नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए नक्सल संगठन के शहरी सदस्यों के यात्रा एवं अन्य खर्चों के लिए आनलाईन पैसे ट्रासफर करते थे। जिसके तहत सूरजू राम टेकाम के यात्रा हेतु लेव्ही का रुपए पैसे दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. सोनाराम फरसा पिता स्व. पांडूराम फरसा उम्र 28 वर्ष पता पंचायत बिरियाभूमि आदवाड़ा थाना जांगला जिला बीजापुर

2. विजय जुर्री पिता स्व. संतूराम जुर्री उम्र 32 वर्ष सा० मरकापाल ग्रां.पं. बांगोली थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर

3. रामलाल करमा पिता तुपाराम करमा उम्र 35 वर्ष ग्राम बांगोली थाना बांगापाल जिला बीजापुर

4. राजेंद्र कड़ती पिता स्व. बुगुर कड़ती उम्र 30 वर्ष ग्राम डेगमेटा ग्रा.पं. फुलगट्टा थाना मिरतुर जिला बीजापुर

5. विवेक सिंह पिता राम सुशील सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम मानपुर वर्तमान अर्जुन वेली सड्डू रायपुर

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share