Vishnu Deo Sai: सीएम विष्‍णुदेव हेलीकॉप्‍टर से कावड़‍ियों पर की पुष्‍प वर्षा: कवर्धा रवाना होने से पहले धारा 370 को लेकर दिया है यह बयान

Vishnu Deo Sai: सीएम विष्‍णुदेव हेलीकॉप्‍टर से कावड़‍ियों पर की पुष्‍प वर्षा: कवर्धा रवाना होने से पहले धारा 370 को लेकर दिया है यह बयान

Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज कवर्धा के दौरे पर हैं। मुख्‍यमंत्री वहां कावड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्‍टर से पुष्‍प वर्षा करेंगे। राजधानी से आज सुबह वे डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा के साथ कवर्धा रवाना हुए। इससे पहले उन्‍होंने हेलीपैड पर पत्रकारों से अपने आज के दौरे सहित अन्‍य विषयों पर चर्चा की।

मुख्‍यमंत्री आज कवर्धा में प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में पूजा अचर्ना करेंगे। इसके बाद वे भोरमदेव पहुंच रहे कावड़‍ियों पर हेलीकॉप्‍टर से पुष्‍प वर्ष करेंगे। हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्‍यमंत्री ने प्रदेशवासियों को सावन के तीसरे सोमवार की बधाई दी। कहा कि भगवान का आशीर्वाद पूरे छत्तीसगढ़ वासियों को मिले, छत्तीसगढ़ में खुशहाली हो सुख समृद्धि आए। विष्णुदेव साय ने कवर्धा जिले के दौरे को लेकर कहा कि कवर्धा जिले के दौरे पर है भगवान शिव की पूजा अर्चना करके दर्शन करेंगे। कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी।

जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 को हटे आज 5 साल पूरे हो गए हैं। इस पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 को हटाना हमारे एजेंडा में था। इसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया. उनके सपनों को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। जम्मू-कश्मीर में अब देश का कोई भी व्यक्ति जमीन खरीद सकता है, रह सकता है. पहले यह सुविधा नहीं थी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने आज भोरमदेव में सावन सोमवार के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया ने स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा साथ थे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share