यमुनोत्री : तीन और यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, अबतक 8 यात्री गवां चुके जान

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए तीन और तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिनमें से एक यात्री की शुक्रवार देर शाम यमुनोत्री में तथा शनिवार को दोपहर में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की मृत्य हो गयी। पांच दिनों की यात्रा में यमुनोत्री धाम में अब तक 8 यात्रियों की मौत हो चुकी है। शनिवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ के निकट यमुनोत्री जाते हुए देव श्री केदार जोशी (39) पुत्र केदार आर जोशी निवासी वीआर मार्ग, बुलडवेस्ट बम्बई (महाराष्ट्र) तथा भैरों मंदिर के निकट ईश्वर प्रसाद (65) पुत्र नाथूराम, 36 बजरंग वार्ड टाकिज के पीछे गढकोश पटेरिया सागर गईकोटा (मध्य प्रदेश) की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। वहीं शुक्रवार को देर शाम यमुनोत्री जयेश भाई (47) पुत्र नटवर भाई निवासी लेयजलपुर मैचना भकुच गुजरात की भी हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। इससे पूर्व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के दिन तीन यात्रियों तथा दूसरे दिन दो यात्रियों सहित पांच दिन में यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर आठ यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share