शान के साथ फरहाया तिरंगा, राजपथ पर उत्तराखण्ड रहा चर्चा में.!

शान के साथ फरहाया तिरंगा, राजपथ पर उत्तराखण्ड रहा चर्चा में.!

देहरादून/उत्तराखण्डः 26-JAN. 2022  – राजधानी से बुद्धवार को  नई दिल्ली कोरोना प्रोटोकॉल के बीच देश में 73 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है।  वही इस   मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराने के बाद परेड की सलामी ली।मिली ताजा जानकारी के मुताबिक   साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधताओं की खास झलक देखने को मिली। वही इस राजपथ  के आकाश में जंगी विमान और हेलिकॉप्टर्स उड़ान भरकर करतब दिखा रहे हैं। त्रिशूल के आकार में उड़ रहे हैं 3 सुखोई 30 एमकेआई विमान।

इस दौरान देश की आन-बान-शान की झांकी प्रदर्शित की गई।  राजपथ पर  पहली बार परेड के दौरान  75 मीटर लंबाई और 15 फुट ऊंचाई के 10 स्क्रॉल प्रदर्शित किए गए।  साथ ही  दिल्ली के राजपथ पर भारतीय सेना ने अपने शौर्य और साहस की झलक दिखाई.  भारतीय सेना ने सेंचुरियन टैंक, पीटी-76 टैंक, 75/24 पैक हॉवित्जर और ओटी-62 टोपाज बख्तरबंद वाहन जैसे प्रमुख हथियार, साजो-सामान का प्रदर्शन किया, जिन्होंने 1971 के युद्ध (1971 War) में पाकिस्तान को हराने में प्रमुख भूमिका निभाई थी।

वही इस मौके पर आज गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री का नया रूप दिखाई दिया।. पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ख़ास पोशाक पहनी। उत्तराखण्ड राज्य के राजकीय पुष्प ब्रह्मकमल से सुसज्जित देवभूमि उत्तराखण्ड की टोपी धारण कर हमारे राज्य की संस्कृति एवं परम्परा को गौरवान्वित किया है।. वही इस   मुख्य समारोह  में  कई प्रांतों व विभिन्न मंत्रालयों की झांकियों के साथ ही शास्त्रीय व लोकनृत्यों की दी जा रही है प्रस्तुतियां। वहीं हरियाणा की झांकी में ओलिंपिक खिलाड़यों की सफलता को दर्शाया गया। जम्मू कश्मीर की झांकी में कश्मीर की संस्कृति को दर्शाते हुए फोक डांस करते हुए कलाकारों का दल झांकी में शोभायमन हुआ।

वही मिली ताजा जानकारी के मुताबिक  कर्नाटक की झांकी इससे पहले उत्तराखंड की झांकी में बद्रीनाथ मंदिर को दर्शाया गया और इसी प्रगति की ओर बढ़ते उत्तराखंड की झांकी प्रदर्शि​त की गई। वही इस  अवसर पर राजपथ पर हुई परेड में उत्तराखंड की खूबसूरत झांकी ने सबका दिल जीत लिया।  इस झांकी में उत्तराखंड के सड़क समृद्ध और धार्मिक स्थानों के विकास को दर्शाया गया।  देवभूमि उत्तराखंड की झांकी ने सबका मन मोह लिया। वही जिसमें गणतंत्र परेड में इस बार उत्तराखंड की झांकी में आस्था का प्रतीक बदरीनाथ मंदिर, हेमकुंड साहिब, टिहरी डैम और ऐतिहासिक डोबरा.चांठी पुल उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा के साथ ही विकास को भी बयां करते हुए दिखाया गया।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share