Vishnu Deo Cabinet: कैबिनेट बैठक ब्रेकिंग: राज्‍य सशस्‍त्र बल में भर्ती को विष्‍णुदेव साय कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिये कितने पदों पर होगी भर्ती

Vishnu Deo Cabinet: कैबिनेट बैठक ब्रेकिंग: राज्‍य सशस्‍त्र बल में भर्ती को विष्‍णुदेव साय कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिये कितने पदों पर होगी भर्ती

Vishnu Deo Cabinet: रायपुर। छत्‍तीगसढ़ की विष्णु देव कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। मंत्रालय में मुख्‍यमंत्री की अध्‍यक्षता में चल रही इस बैठक में छत्‍तीसगढ़ सशस्‍त्र बल (सीएएफ) में विभिन्‍न पदों पर भर्ती के प्रस्‍ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। सूत्रों के अनुसार सीएएफ में करीब 133 पदों पर भर्ती को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है।

राज्‍य कैबिनेट की बैठक अभी चल रही है। इसमें अन्‍य विषयों के साथ सरकार राज्‍य खरीफ सीजन की खेती की स्थिति पर भी चर्चा कर सकती है। राज्‍य के कई हिस्‍सों में बारिश कम हुई है। वहीं, खाद- बीज की उपलब्‍धता पर भी कैबिनेट में विचार किया जा सकता है।

कैबिनेट 22 जुलाई से शुरू हो रहे राज्‍य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों पर भी चर्चा कर सकती है। बताया जा रहा है कि मानसून सत्र के दौरान राज्‍य सरकार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव संशोधन विधेयक सदन में पेश कर सकती है। इसके साथ ही अनुपूरक बजट भी सरकार की तरफ से लाए जाने की तैयारी है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share