IAS Indrajeet Singh: पानीदार आईएएस: देखिये वीडियो जब पार्षद की टिप्पणी पर गुस्से में सामान्य सभा की बैठक छोड़ निकल गए आयुक्‍त

IAS Indrajeet Singh: पानीदार आईएएस: देखिये वीडियो जब पार्षद की टिप्पणी पर गुस्से में सामान्य सभा की बैठक छोड़ निकल गए आयुक्‍त

IAS Indrajeet Singh: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

उत्‍तर प्रदेश ब्यूरोकेसी में बेहद ईमानदार आईएएस अफ़सर की श्रेणी में शामिल लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के उपर सदन में बीजेपी के पार्षद राम नरेश ने व्यक्तिगत टिप्पणी कर डाली। जिससे आईएएस इंद्रजीत बेहद नाराज हो गए और वे सदन छोड़कर चले गये।

आईएएस अफ़सर के साथ हुए नाराज़गी वाले व्यवहार पर महापौर ने कहा कि नगर निगम हमारी मां है क्या तुम मां का बलात्कार करते हो, इसको सभासद को पुलिस बुलाकर बाहर निकालो। वैसे नगर आयुक्त ने लखनऊ नगर निगम को जिस ईमानदारी के साथ चलाया है, उसकी तारीफ़ हर कोई करता है कि वे एक रुपए भी घूस नही लेते। ठेकेदार से लेकर जनता भी आईएएस इंद्रजीत की तारीफ करती है। उन्होंने नगर आयुक्त बनने से पहले गोरखपुर में CDO के पद पर भी काम किया है। बेहद शान्त स्वभाव के इस अफ़सर के स्वाभिमान पर जब चोट पहुंची होगी तभी वह इतना नाराज होकर सदन छोड़कर बाहर चला गया।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share