Gold Silver Rate Today 15 March: होली के बाद सोने-चांदी दाम में जबरदस्त उछाल! 24K गोल्ड का रेट ₹89,900 के पार, जानिए आज का भाव

Gold Silver Rate Today 15 March: आज शनिवार 15 मार्च को सोना महंगा हुआ है। 10 ग्राम सोने के कीमत 1000 रुपये तक बढ़ी है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 89,900 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 82,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 10 ग्राम सोने का भाव जल्द 90,000 रुपये पहुंच जाएगा। जाल एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,03,000रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 15 मार्च का सोने-चांदी का भाव।
15 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 82,640 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 82,310 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 82,460 89,940
- चेन्नई 82,310 89,790
- मुंबई 82,310 87,990
- कोलकाता 82,310 87,990
चांदी का रेट
15 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,03,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांदी के भाव में भी तेजी रही।
सोने की कीमतों में तेजी का कारण
हाल ही में सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की बढ़ती मांग है। अमेरिकी मुद्रास्फीति (Inflation) के नरम पड़ने से निवेशकों का झुकाव सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों की ओर बढ़ा है। इसके अलावा, डॉलर में कमजोरी, ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं भी सोने के दाम बढ़ने का कारण बन रही हैं। अमेरिका के बेरोजगारी आंकड़े और उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) रिपोर्ट भी निवेशकों की रणनीति को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।