Chhattisgarh News: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने दी सुरक्षाबल के जवानों को बधाई, कहा…

Chhattisgarh News: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने दी सुरक्षाबल के जवानों को बधाई, कहा…

Chhattisgarh News: रायपुर। बस्‍तर में नक्‍सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली सफलता पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने जवानों को बधाई दी है। सीएम ने कहा कि नारायणपुर-कांकेर जिले के सीमावर्ती इलाके उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने एवं 2 जवानों के घायल होने की खबर है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सुरक्षाबल के जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। ईश्वर से घायल जवानों के शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, हम नक्सलवाद के खात्मे के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share