Sakthi News: जेठ से बात करता देख भड़के पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Sakthi News: जेठ से बात करता देख भड़के पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Sakthi News: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती में जेठ से बात करने पर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम हुलेश राम साहू है। घटना डभरा थाना क्षेत्र के वार्ड नं 06 की है।

दरअसल, 16 नवंबर की रात नौ बजे आरोपी हुलेश साहू घर पहुंचा था। इस दौरान उसकी पत्नी संतोषी साहू अपने जेठ से बात कर रही थी। दोनों को बात करता देख आरोपी गुस्से में आ गया। मृतिका महिला जब अपने कमरे में पहुंची तो आरोपी ने जेठ से बातचीत को लेकर विवाद करते हुए एक थप्पड़ जड़ दिया ।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथा-पाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान पत्नी ने अपने पति के हाथ की ऊँगली को दांत से काट दिया। गुस्से में आरोपी ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया।

पुलिस घटना की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची और आरोपी हुलेश साहू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में फॉरेंसिक टीम जांजगीर, निरीक्षक प्रवीण राजपूत, शंकरलाल साहू, प्र.आर. चंद्रशेखर कमल राजेन्द्र कुमार वारेन, मिथुन सुल्तान, आर. मानसिंह कुर्रे, एकेश्वर चन्द्रा, राजेश धिरहे, महेन्द्र साहू, म.आर. श्वेता यादव शामिल रहे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share