CG News: करोड़पति किसान के घर 62 लाख कैश की चोरी, कार्टून में भरकर पलंग के नीचे रखा था छुपाकर…

CG News: करोड़पति किसान के घर 62 लाख कैश की चोरी, कार्टून में भरकर पलंग के नीचे रखा था छुपाकर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक किसान के घर 62 लाख कैश की चोरी हो गई। किसान ने कुछ दिनों पहले जमीन 2.43 करोड़ में बेची थी। नगदी को किसान ने दो कार्टून में भरकर पलंग के नीचे छुपाकर रखा था। घर वालों ने जब कार्टून को देखा तो उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। पलंग के नीचे रखे दोई कार्टून में एक कार्टून गायब था। किसान ने इसकी शिकायत तत्काल थाने में दर्ज कराई।

दरअसल, ये पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। खेली गांव में सोनकर परिवार रहता है। कुछ दिनों पहले ही सोनकर परिवार ने एक पुश्तैनी जमीन किसी को 2.43 करोड़ में सौदा किया था, जिसमें उसे 1.63 करोड़ रूपये नगदी मिले थे। इन पैसो को कमलनाराण सोनकर ने दो कर्टून में भरकर पलंग के नीचे छुपाकर रखा था।

इनमें से एक कार्टून जिसमें 62.71 लाख रूपये थे उसे किसी ने चुरा लिया। जबकि बगल में ही एक कटून और था, जिसमें 66 लाख थे उसे चोरों ने नहीं चुराया। घर में जब इसकी जानकारी हुई तो इसकी शिकायत लेकर पीड़ित परिवार मुजगहन थाने पहुंचा और इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा पीड़ित परिवार ने डीजीपी को भी शिकायत की है।

पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजो को भी खंगाला जा रहा है। पीड़ित परिवार ने चोरी का शक अपने ही परिवार के सदस्यों पर लगाया है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। साथ ही जल्द ही आरोपियों को गिरफतार करने की बात पुलिस कह रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share