Hina Khan News: कैंसर से जूझ रही हिना खान को लेकर सामने आई बुरी खबर, अब हुआ एक और भयानक हादसा…

Hina Khan News: कैंसर से जूझ रही हिना खान को लेकर सामने आई बुरी खबर, अब हुआ एक और भयानक हादसा…

Hina Khan News: मुंबई। टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मालदीव में वेकेशन्स एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस के साथ विदेश में एक ऐसी घटना हो गई है, जिससे उनके फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। बता दें कि, एक्ट्रेस हिना खान अभी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही। और इस दौरान ये चौंका देने वाला खबर सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, मालदीव में वेकेशन के दौरान हिना खान के पैर पर चोट लग गई है। हिना ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिस पर उनके पैर में चोट का निशान साफ नजर आ रहा है। लोगों की मानें तो हिना इन दिनों मालदीव में काफी एडवेंचर्स कर रही हैं जिसकी वजह से शायद उन्हें चोट लग सकती है। हिना खान ने जैसे ही इस तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया उनके फैंस को उनकी सलामती की चिंता होने लगी। हिना ने मालदीव वेकेशन से अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। हिना वेकेशन के दौरान तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं मालदीव से हिना खान ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके पैर पर चोट का निशान नजर आ रहा है। इस तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए हिना ने लिखा है- मालदीव से मिली निशानी। एक्ट्रेस की इस फोटो को देखने के बाद उनके फैंस को काफी चिंता हो रही है। हालांकि हिना पैर पर लगी इस चोट को लेकर काफी पॉजिटिव नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे मालदीव की निशानी कहा है।

आपको बता दें कि हिना खान ने अभी 2 दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमे वह काफी परेशान और अपने भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रही थीं। हिना के इस पोस्ट को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि जैसे एक्ट्रेस अब कैंसर से जंग लड़ते-लड़ते परेशान हो गई हैं। हिना खान ने अपने इस पोस्ट में लिखा था- या अल्लाह, मुझे नहीं पता कि आपके मेरे लिए क्या इरादे हैं, लेकिन फिर भी, मैं हमेशा आप पर विश्वास करूंगी। दर्द में, आंसुओं में और अनिश्चितताओं के बीच भी मैं पूरी तरह से आपके फैसले पर भरोसा करती हूं। मुझे इन कठिनाइयों से बाहर निकलने की ताकत और मार्गदर्शन दें। आमीन।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share