Korba News: प्रधान पाठिका सस्पेंड, षडयंत्र पूर्वक करवाया बेटी का उत्कर्ष योजना में चयन, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित…

Korba News: प्रधान पाठिका सस्पेंड, षडयंत्र पूर्वक करवाया बेटी का उत्कर्ष योजना में चयन, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित…

Korba News: कोरबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना 2022-23 में शासकीय शिक्षिका ने सही जानकारी को छुपाते हुए गलत जानकारी देकर अपनी बेटी का चयन करवाया। मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद कलेक्टर के आदेश पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।

पूरा मामला करतला ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला परानुपारा का है। यहां प्रधानपाठिका के पद पर रश्मिन खुटे पति राजकुमार खुटे पदस्थ है। उन्होंने अपनी पुत्री रानी खुटे का चयन पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना 2022 –23 में षडयंत्र पूर्वक वास्तविक जानकारी को छुपाते हुए गलत जानकारी देकर करवा लिया था। जिसकी जानकारी लगने कलेक्टर अजीत बसंत ने जांच करवाने के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला ने जांच की। जांच में मामला प्रमाणित पाए जाने पर शिक्षिका को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर कलेक्टर अजीत बसंत ने प्रधानपाठिका को निलंबित करने के निर्देश दिए थे।

निर्देशों के तहत डीईओ ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 तथा नियम 10 के तहत तत्काल प्रभाव से प्रधान पाठिका रश्मिन खुटे को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला नियत किया गया है। निलंबन को कलेक्टर ने अनुमोदित किया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share