Anupama Set Accident: टीवी शो "अनुपमा" के सेट पर हुआ शख्स की मौत, इस दर्दनाक हादसे के चक्कर में गई जान…

Anupama Set Accident: टीवी शो "अनुपमा" के सेट पर हुआ शख्स की मौत, इस दर्दनाक हादसे के चक्कर में गई जान…

Anupama Set Accident: मुंबई। टीवी के मशहूर शो ‘अनुपमा’ के सेट से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। सेट पर एक दुखद घटना घटी है। खबर है कि करंट लगने की वजह से सेट पर मौजूद इस शख्स की मौत हो गई। 

जानकरी के मुताबिक, यह घटना 14 नवंबर को ही है। शो की शूटिंग के दौरान असिस्टेंट लाइटमैन की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से शो की पूरी टीम को गहरा सदमा लगा है। जिसके बाद शख्स को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई। इस घटना से हर किसी को गहरा सदमा पहुंचा है तो वहीं आरए कॉलोनी पुलिस स्टेशन में मामले की एफआईआर दर्ज करवा दी गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है।

आपको ये बता दें कि, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इन दिनों अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा संग विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले रेडिट पर ईशा का एक पुराना पोस्ट वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा था कि रुपाली ने ना सिर्फ उनके पैरेंट्स की शादी तुड़वाई बल्कि उनकी मां के गहने भी चुरा लिए। केवल इतना ही नहीं ईशा ने यह भी आरोप लगाया कि रुपाली ने कभी उन्हें उनके पिता से मिलने नहीं दिया और उन्हें डराने और धमकाने की कोशिश की थी। इन आरोपों के बाद एक्ट्रेस ने सौतेली बेटी ईशा पर मानहानि का केस दर्ज किया है। वहीं शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने भी कहा कि वह इस मुश्किल वक्त में रुपाली के पूरी तरह से साथ हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share