Jhanak Today Episode: धूम-धाम एनिवर्सरी पार्टी का बनेगा मातम, 2 जिंदगी सुधारी, तो 2 हुई बर्बाद, शो में आया नया ट्विस्ट…

Jhanak 16 November 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल झनक में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, सृष्टि-विनायक की एनिवर्सरी पार्टी में धमाल हो रहा है। इस पार्टी में नूतन और बृजभूषण और पूरी बोस फैमिली शामिल हुई है। तो आइए जानते है कि एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…
सीरियल में, विनायक और सृष्टि बड़े धूम-धाम से अपनी शादी की सालगिरह मना रहे होंगे। तभी अर्शी और बाकी लोग भी अनिरुद्ध को गाना गाने को बोलेंगे। लेकिन अनिरुद्ध मना कर देगा। लेकिन जैसे ही झनक यानी नूतन अनिरुद्ध को गाना गाने को बोलेगी कि वह तैयार हो जाएगा और स्टेज पर जाकर पल-पल दिल के पास… गाना गाएगा। ये सुनकर झनक काफी इमोशनल हो जाएगी। सृष्टि बार-बार विनायक से सरप्राइज के बारे में पूछेगी, लेकिन विनायक इंतजार करने को बोलेगा। फिर कुछ देर बाद विनायक सृष्टि की सच्चाई से पर्दा उठाएगा और सबके सामने बोलेगा कि अर्शी मुखर्जी के अलावा सृष्टि मुखर्जी की एक और बेटी थी जिसका नाम झनक है और वह यहीं मौजूद है। साथ ही वो ये भी बताएगा कि नूतन ही झनक है। विनायक की ये बात सुनकर सृष्टि भड़क जाएगी और दूसरी तरफ, अनिरुद्ध झनक की सच्चाई जानते ही उसे गले लगा लेगा।
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सृष्टि की सच्चाई जैसे ही सबके सामने आएगी, झनक भी उसे खरीखोटी सुनाने लगेगी। तब सृष्टि झनक और बृजभूषण को बोलेगी कि तुम दोनों मेरा और मेरी बेटी का जीवन खराब करने आए हो। लेकिन मैं तुम्हारी जिंदगी तबाह कर दूंगी।






