CG Naxal Encounter: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार भी जब्त…

CG Naxal Encounter: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार भी जब्त…

CG Naxal Encounter: नारायणपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों और जवानों के बीच हो रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जवानों ने सर्चिंग के दौरान पांच नक्सलियों के शव को बरामद किया है। साथ ही बड़ी मात्रा में नक्सलियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान दो जवान भी घायल हुये हैं, जिनकी स्थिती सामान्य है। मौके पर सर्च अभियान अभी भी जारी है।

जानकारी के मुताबिक, नाराणपुर/कांकेर के उत्तर अबूण्माड़ क्षेत्र में नक्सलियों के होने ही सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस की पार्टी पहुंची। जवानों को आता देख नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में पांच माओवादियों को मार गिराया गया।

पांचों के शव को बरामद कर लिया गया है। सर्चिंग के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

वहीं, 2 जवान इस मुठभेड़ में घायल हुये है, जिनकी स्थिति सामान्य व खतरे से बाहर बताई जा रही है। दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। सर्चिंग अभियान खत्म होने के बाद पुलिस मुठभेड़ की जानकारी विस्तार से मीडिया को देगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share