Bijnor Road Accident: दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत, शादी करके लौट रह था परिवार, CM ने जताया शोक

Bijnor Road Accident: दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत, शादी करके लौट रह था परिवार, CM ने जताया शोक

Bijnor Road Accident: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो चालक सहित सात लोगों की मौत हो गई है. जबकि कुछ लोग घायल हो गए हैं.  

जानकारी के मुताबिक़, यह हादसा धामपुर थाना क्षेत्र में देहरादून-नैनीताल नेशनल हाईवे पर हुआ है. धामपुर के ग्राम तिबडी का रहने वाला परिवार शनिवार सुबह झारखंड से दुल्हन लेकर वापस घर लौट रहा था. परिवार निकाह कराकर लौट रहा था. मुरादाबाद स्टेशन में ट्रेन से उतरकर ऑटो बुक की. उसी से अपने गांव जा रहे थे. ऑटो में दूल्हा दुलहन समेत 7 लोग सवार थे. पूरा परिवार ख़ुशी ख़ुशी घर जा रहा था. 

इसी बीच धामपुर के नेशनल हाइवे 74 पर फायर स्टेशन के पास पीछे से एक क्रेटा कार ने ऑटो में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी गाडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. इस सड़क हादसे में ऑटो चालक समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में खुर्शीद (65), उसका बेटा विशाल (25), पुत्रवधू खुशी (22), मुमताज (45), रूबी (32) और बुशरा (10) शामिल हैं.  जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. दूसरी तरफ कार में सवार शेरकोट निवासी सोहेल अल्वी और अमन को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनका इलाज जारी है. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. बिजनौर के एसपी अभिषेक झा भी घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी अभिषेक झा ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. घटना की जांच जारी है. 

मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने जनपद बिजनौर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री जी ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share