Rapper Badshah: कानूनी मुसीबत में फंसे रैपर बादशाह, लगे इस सनसनी आरोप के चलते कोर्ट में दिए दस्तक, जानिए माजरा…

Rapper Badshah: कानूनी मुसीबत में फंसे रैपर बादशाह, लगे इस सनसनी आरोप के चलते कोर्ट में दिए दस्तक, जानिए माजरा…

Rapper Badshah: मुंबई। बॉलीवुड के पॉपुलर पंजाबी रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक मीडिया कंपनी ने केस दर्ज कराया है। कंपनी का आरोप है कि बादशाह ने एक करार के तहत तय फीस का भुगतान नहीं किया है। आइए जानते है पूरा माजरा…

दरअसल, बादशाह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। यह केस एक मीडिया कंपनी ने दर्ज कराया है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने एक लीगल कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है। जो फीस तय की गई थी उसका भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है। इस मामले में बादशाह के खिलाफ करनाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस दर्ज कराया गया है। 

बता दें कि, बादशाह के वर्कफ्रंट की बात करें तो सिंगर-रैपर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को भी लेकर जानकारी दी है। बादशाह ने फैंस को बताया कि वह ‘मोरनी’ के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। गाने का एक टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर करके बादशाह ने कैप्शन में लिखा ‘एक्साइटिंग।’ बादशाह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘खूबसूरत’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सनम रे’, ‘कपूर एंड संस’, ‘सुल्तान’, ‘बार बार देखो’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘लवयात्री’, ‘खानदानी शफाखाना’, ‘दबंग 3’, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’, ‘जवान’, ‘क्रू’ और ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ जैसी फिल्मों में शानदार गाने गाए हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share