Jhanak Today Episode: अर्शी ने शुरू किया नया खेल, क्या झनक के प्यार में पगला अनिरुद्ध फंसेगा जाल में…

Jhanak Today Episode: अर्शी ने शुरू किया नया खेल, क्या झनक के प्यार में पगला अनिरुद्ध फंसेगा जाल में…

Jhanak 10 November 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल झनक में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, नूतन अपनी पहचान पाने की तैयारी कर रही है। इधर अनिरुद्ध झनक के जाने का गम भुला नहीं पा रहा है। वहीं, अर्शी अपनी मां के कहने पर अनिरुद्ध के सामने एक बड़ी चाल चल रही है। सृष्टि को डर है कि उसकी सच्चाई सामने आने के बाद अर्शी और अनिरुद्ध का रिश्ता खतरे में पड़ सकता है। इसी वजह से उसने अर्शी को कहा है कि वो अनिरुद्ध के सामने अच्छा बनने का नाटक करे। अर्शी ने ये खेल शुरू भी कर दिया है। तो आइए जानते है कि एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, अर्शी भी अब अनिरुद्ध के सामने ऐसा दिखा रही है कि उसे झनक के जाने का दुख है। वो अनिरुद्ध को याद दिलाती है कि कैसे उसने ही श्रीनगर में झनक को डांस करने के लिए प्रोत्साहित किया था। इसी बीच वो अनिरुद्ध को बताएगी कि वो डिप्रेशन में है। वो अनिरुद्ध के सामने कहेगी कि उसे मां बनना है। अर्शी की बात सुनकर अनिरुद्ध हैरान रह जाएगा। इधर डांस शो में नूतन स्टेज पर बृजभूषण और कुलभूषण के खेल से पर्दा हटाएगी। वो सबको बताएगी कि कुलभूषण सालों से बृजभूषण बनकर सबको बेवकूफ बना रहा है। जो बृजभूषण बनकर सबके सामने घूम रहा है, वो उनका जुड़वा भाई कुलभूषण है। नूतन की बात सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, वहीं, सृष्टि की सच्चाई से भी पर्दा उठने वाला है। सृष्टि और विनायक की पार्टी में सृष्टि के खेल से पर्दा उठेगा। विनायक सृष्टि की सच्चाई सबको बताएगा। वो कहेगा कि सृष्टि की एक नहीं दो बेटियां हैं। एक बेटी अर्शी है और दूसरी बेटी नूतन है। सृष्टि विनायक की बात सुनकर चौंक जाएगी। वहीं, बोस परिवार के भी होश उड़ जाएंगे। शो में देखना दिलचस्प होगा कि क्या होगा जब कुलभूषण और सृष्टि के खेल से उठेगा का पर्दा। क्या दोनों की सच्चाई सामने आने के बाद, झनक भी अपनी सच्चाई सबको बताएगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share