Chhattisgarh News: ट्रांसफर के बाद भी पुरानी कुर्सी नहीं छोड़ रहे हैं कई अफसर: सरकार ने तुरंत रिलीव करने का जारी किया आदेश

Chhattisgarh News: रायपुर। ट्रांसफर आर्डर जारी हुए महीनों बीत गए हैं, लेकिन कई अफसर अब भी पुरानी कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पाए हैं। ऐसे अफसरों को तुरंत रिलीव करने के लिए सरकार ने आदेश जारी किया है।
नगरीय प्रशासन विभाग में अगस्त से सितंबर के बीच 3 ट्रांसफर आर्डर जारी किए गए थे। अगस्त में 21 और 27 तारीख को और सितंबर में 9 तारीख को। इसमें शामिल कई अफसर अब भी पुराने स्थान पर जमे हुए हैं। उन्होंने अपनी नई पदस्थापना की जगह पर अब तक ज्वाइनिंग नहीं दी है। इससे नाराज नगरीय प्रशासन विभाग ने स्थानांतरित अफसरों को तुरंत रिलीव करने का आर्डर जारी किया है।







