Raipur News: राजधानी में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, सेंट्र्ल जेल के पास सहिल पर चलाई गई 2 गोली…मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। गोलीकांड की यह घटना सबसे व्यस्तम इलाके, सेंट्र्ल जेल के बाहर हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना के बाद राजधानी में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, साहिल खान नाम के युवक को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि युवक को दो गोली मारी गई है। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची और घायल युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहिल की स्थिति काफी नाजुक है। फिलहाल गोली क्यों चलाई गई और इसके पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुये है। बताया ये भी जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर गोली चलाई गई है। फिलहाल पुलिस की गिरफत से आरोपी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है…