Chhattisgarh: AC ब्लास्ट, आगजनी में दो की मौत, मौके पर पुलिस और दमकल की टीम

Chhattisgarh: AC ब्लास्ट, आगजनी में दो की मौत, मौके पर पुलिस और दमकल की टीम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में देर शाम एक मकान में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है AC के फटने से ये हादसा हुआ। घटना में कुछ लोगों के गंभीर होने की जानकारी भी सामने आई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, घटना देवेंद्र नगर इलाके के सेक्टर-1 की है। सेक्टर-1 के ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस में देर शाम कर्मचारी अपना अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान दफ्तर में लगा AC फट गया। ऑफिस बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर में है। बताया जा रहा है जब ब्लास्ट हुआ इस दौरान दफ्तर में लगी खिड़की टूटकर नीचे गिर गई। ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास के दफ्तरों में काम कर रहे कर्मचारी बाहर निकले और इसकी जानकारी तत्काल पुलिस व दमकल की टीम को दी।

घटना में ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस के दो कर्मचारी जिनमें एक महिला और एक पुरुष है, दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस टीम जब मैके पर पहुंची तो दोनों को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उपचार के दौरान दोनों की हॉस्पिटल में मौत हो गई। बताया जा रहा है इस घटना में कुछ और लोग घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल, दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे है। इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share