Jhanak Today Episode: झनक खेलेगी नकली बृजभूषण के साथ खूनी खेल, शो में अब आया ये तगड़ा ट्विस्ट…

Jhanak Today Episode: झनक खेलेगी नकली बृजभूषण के साथ खूनी खेल, शो में अब आया ये तगड़ा ट्विस्ट…

Jhanak 25 October 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल झनक में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, झनक की याददाश्त वापस आ गई है। हालांकि, झनक ने फैसला लिया है कि वो अब सबसे अपनी पहचान छिपाकर रखेगी। इसी के साथ, असली बृजभूषण से झनक ने वादा किया है कि वो उनके भाई का खेल खत्म करने में उनकी मदद करेगी। तो आइए जानते है कि एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, अनिरुद्ध साफ कर देगा कि अब वो अर्शी के साथ नहीं रहेगा। वो कहेगा कि अगर वो इस घर में रहना चाहती है तो रह सकती है, लेकिन उसे उसके जीवन में घुसने की जरूरत नहीं है। साथ ही, अनिरुद्ध ऐलान करेगा कि एक बार झनक को इंसाफ दिलाने के बाद वो देश छोड़कर चला जाएगा।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, झनक अपनी नई पहचान के साथ एक बार फिर उस डांस शो में परफॉर्म करेगी जो मुंबई में हुआ था। इस शो के दौरान ही झनक असली और नकली बृजभूषण वाले खेल को भी खत्म करेगी। वो असली बृजभूषण से शिक्षा लेकर डांस शो में परफॉर्म करेगी। इस डांस शो में असली और नकली बृजभूषण आमने-सामने होंगे। हर कोई ये देखकर हैरान रह जाएगा। वहीं, डांस शो में अनिरुद्ध भी मौजूद होगा। वो झनक का चेहरा देखते ही उसका नाम लेगा। लेकिन इसके बाद असली बृजभूषण कहेंगे कि इनका नाम झनक नहीं नौतुन है। साथ ही, झनक को पता चलेगा कि झनक के पिता कोई और नहीं बल्कि बृजभूषण ही हैं। अब शो में बेहद दिलचस्प मोड़ आनेवाला है। क्या अनिरुद्ध को सच्चाई बता देगी झनक?

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share