Korba News: करेंट की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत, इकलौता बेटा अनाथ

Korba News: करेंट की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत, इकलौता बेटा अनाथ

Korba News: कोरबा। कोरबा जिले में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। सुबह नहा कर कपड़ा सुखाने के दौरान पति करंट के चपेट में आ गया जिसे बचाने के लिए गई पत्नी भी करंट की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठी। हादसे में दंपत्ति का इकलौता बेटा बेसहारा हो गया है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मनगांव बस्ती में दुर्योधन महंत और उसकी पत्नी पार्वती महंत किराए का मकान लेकर रहते थे। दोनों मूलतः ओड़िसा के रहने वाले है। कोरबा में रहकर दोनों एक ठेका कंपनी में कार्य करते थे। घर के बाहर लगे बिजली के खंभे से बांधकर कपड़ा सुखाने. के लिए लोहे का तार बांधकर रखा था.

आज दुर्योधन महंत काम पर जाने से पहले सुबह नहा कर घर के बाहर बिजली खंभे से लगे तार में कपड़ा सुख रहा था, तभी तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया, पति की चीख सुन पत्नी पार्वती महंत दौड़कर पति को बचाने पहुंची तो वह भी पति के साथ चिपक गई।

आसपास के लोगों ने किसी तरह से दोनों को अलग कर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही पति –पत्नी की मौत से उनके इकलौते 10 वर्षीय बेटे के सर से माता– पिता का साया छिन गया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share