MSP News: मोदी सरकार ने किसानों को दिया दिवाली गिफ्ट, छह फसलों में बढ़ाई गई एमएसपी…

MSP News: मोदी सरकार ने किसानों को दिया दिवाली गिफ्ट, छह फसलों में बढ़ाई गई एमएसपी…

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने 2025-26 के रबी विपणन सीजन में 6 फसलों के लिए एमएसपी में इजाफा किया है। इसमें गेंहू पर एमएसपी 150 से बढ़ाकर प्रति क्विंटल 2275 रूपये से बढ़ाकर 2424 रूपये किया गया है।

चने पर 210 रूपये बढ़ाकर 5650 प्रति क्विंटल किया गया है। सरसों पर प्रति क्विंटल 300 रूपये बढ़ाकर 5650 प्रति क्विंटल से 5950 रूपये प्रति क्विंटल की गई हो गई। सैफ्लॉवर पर 140 रूपये की बढ़ोतरी की गई है ये 5800 रूपये से बढ़ाकर 5940 रूपये, मसूर पर 275 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि इसी के साथ अब 6425 से बढ़कर 6700 प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

वहीँ, केंद्र सर्कार ने केंद्रीय कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात दी है। मोदी कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 3 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला डीए अब 53 प्रतिशत हो गया है।

इधर, छत्तीसगढ़ सर्कार ने भी राज्य के कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया है। 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद छत्‍तीसगढ़ के कर्मचारी फिर केंद्रीय कर्मियों से पिछड़ गए हैं। केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ इस साल जुलाई से मिलेगा।

बता दें कि छत्‍तीगसढ़ के कर्मचारियों का भी आज ही 4 प्रतिशत डीए बढ़ाया गया है। सरकार ने बढ़े हुए डीए का लाभ अक्‍टूबर 2024 से देने की घोषणा की है। छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के डीए में की गई 4 प्रतिशत की वृद्धि से इनका डीए 46 से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share