Anupama Today Episode: पटर-पटर अंग्रेजी बोलेगी अनुपमा, शाह हाउस पर करेगी राज…

Anupama 14 October 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है. सीरियल में… डिंपल का कातिल बनने का कलंक आध्या नहीं बर्दाश्त कर पाती है. ऐसे में आध्या अपने ही घर को छोड़कर चली जाती है. दूसरी तरफ अनुपमा को अनुज की मौत की खबर मिलती है. अनुज की मौत की खबर अनुपमा को नया सदमा दे देती है. अनुज से दूर होते ही अनुपमा अकेले की एक नए सफर की शुरुआत करने का फैसला करती है. तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…
सीरियल में, अनुपमा अनु की रसोई के नाम का बिजनेस शुरू करेगी. अपने बिजनेस को चलाने के लिए अनुपमा क्लाइंट से बात करेगी. इस दौरान अनुपमा अंग्रेजी में बात करेगी. तोषु लीप के बाद अनुपमा का दाहिना हाथ बन जाएगा. वहीं किंजल टॉक्सिक बहू बन जाएगी. किंजल परी को पतला होने के लिए खूब ताने मारेगी. इतना ही नहीं किंजल अनुपमा को आध्या के नाम से ताने भी मारेगी.
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, वहीं पाखी और बा भी अनुपमा को जलील करेंगी. अनुपमा माही के जन्मदिन पर छोटी अनु को याद करेगी. पाखी माही के केक से छोटी अनु का नाम हटाने की कोशिश करेगी. ऐसा होते ही अनुपमा का पारा सतवें आसमान पर पहुंच जाएगा. बा भी अनुपमा को खूब ताने मारेगी. अनुपमा के परपोते और परपोतियां उसे मां का दर्जा देंगे. बच्चों का ये प्यार परिवार के लोग बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे. इसी बीच अनुपमा और माही डांस कॉम्पटिशन के लिए तैयारी करेंगी. इस दौरान अनुपमा की मुलाकात प्रेम से होगी. प्रेम अनुपमा के बिजनेस में इंवेस्ट करने वाला है. प्रेम की इस दौरान माही से मुलाकात होगी. ऐसे में जल्द ही प्रेम की नई लव स्टोरी शुरू होने वाली है.






