Gold-Silver Price Today 13 October 2024: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट्स

Gold-Silver Price Today 12 October 2024: फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही देश में सोने की खरीदारी में तेजी आ रही है। दशहरा, धनतेरस, दिवाली और फिर शादी सीजन के आते ही सोने की मांग और बढ़ने की संभावना है। पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है, और चांदी भी पिछले रविवार के स्तर पर बनी हुई है। आइए जानते हैं देश के 15 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें:
दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में सोने का भाव
- 22 कैरेट: ₹71,350 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट: ₹77,820 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई और बेंगलुरु में सोने की कीमत
- 22 कैरेट: ₹71,200 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट: ₹77,670 प्रति 10 ग्राम
मुंबई और कोलकाता में सोने का भाव
- 22 कैरेट: ₹71,200 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट: ₹77,670 प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ और जयपुर में कीमत
- 22 कैरेट: ₹71,350 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट: ₹77,820 प्रति 10 ग्राम
लखनऊ में सोने का भाव
- 22 कैरेट: ₹71,350 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट: ₹77,820 प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद और भोपाल में भाव
- 22 कैरेट: ₹71,250 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट: ₹77,720 प्रति 10 ग्राम
पटना में सोने की कीमत
- 22 कैरेट: ₹71,250 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट: ₹77,720 प्रति 10 ग्राम
भुवनेश्वर और हैदराबाद में भाव
- 22 कैरेट: ₹71,200 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट: ₹77,670 प्रति 10 ग्राम
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।