Ratan Tata Biography in Hindi: रतन टाटा का जीवन परिचय, जानें टाटा ग्रुप को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले रतन टाटा की पूरी कहानी

Ratan Tata Biography in Hindi: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 9 अक्टूबर 2024 को निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे और उम्र से जुड़ी जटिल समस्याओं के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। रतन टाटा ने अपने जीवन में उद्योग और समाज सेवा के क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान दिया, जिससे टाटा समूह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
रतन टाटा का जीवन परिचय (Ratan Tata Biography)
- जन्म: 28 दिसंबर 1937, मुंबई, ब्रिटिश भारत
- मृत्यु: 9 अक्टूबर 2024
- आयु: 86 वर्ष
- शिक्षा: कॉर्नेल विश्वविद्यालय, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल
- परिवार:
- पिता: नवल टाटा
- मां: सूनी कमिसारिएट
- पेशा: टाटा संस और टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष, परोपकारी, इन्वेस्टर
- पुरस्कार: पद्म भूषण (2000), पद्म विभूषण (2008)
जन्म, परिवार और शिक्षा
रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता नवल टाटा और मां सूनी कमिसारिएट थे। रतन टाटा जब 10 साल के थे, उनके माता-पिता अलग हो गए थे। इसके बाद, उनकी परवरिश उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने की। रतन टाटा ने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई के कैंपियन स्कूल से प्राप्त की, और इसके बाद कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई, और बिशप कॉटन स्कूल, शिमला से। उन्होंने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर की पढ़ाई की और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम किया।






