आईएएस कुंदन कुमार की मां का देहावसान…

आईएएस कुंदन कुमार की मां का देहावसान…

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर और नगरीय प्रशासन के डायरेक्टर कुंदन कुमार की मां रेणु देवी नहीं रहीं। कल सुबह पटना के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। वे 71 वर्ष की थीं।

रेणु देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पहले दिल्ली एम्स में भर्ती रहीं। वहां के उपचार से ठीक होकर वे गृह नगर हाजीपुर लौट आई थीं। मगर फिर तबियत बिगड़ी तो उन्हें पटना एम्स में एडमिट कराया गया। इलाज के दौरान कल सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। हाजीपुर के गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share