Bilaspur News: देहव्यापार का भंडाफोड़, दूसरे राज्यों से बुलाई गई थी कॉल गर्ल, पुलिस ने मारा छापा तो नजारा देख रह गई हैरान

Bilaspur News: देहव्यापार का भंडाफोड़, दूसरे राज्यों से बुलाई गई थी कॉल गर्ल, पुलिस ने मारा छापा तो नजारा देख रह गई हैरान

Bilaspur News: बिलासपुर। पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बिलासपुर में सेक्स रैकेट चलाने के लिए अन्य प्रदेशों से कॉल गर्ल बुलाई गई थी। किराए के मकान में रखकर देह व्यापार का संचालन होता था। पुलिस ने पांच कॉल गर्ल और दलाल को पकड़ा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका में स्थित गुलाबनगर में एक किराए के मकान में संदिग्ध लोगों का आना जाना था। पिछले कुछ दिनों से यहां बाहर की लड़कियां आकर रुकी हुई थी। मोहल्ले वालों के अनुसार यहां संदिग्ध गतिविधियां चलती थी। देर रात महंगी गाड़ियां आकर घर के बाहर रुकती थी और कुछ घंटे रुक कर चली जाती थी। माहौल खराब होने पर मोहल्ले वासियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने पहले मामले का वेरिफिकेशन करवाया। मामला सही पाए जाने पर आज सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल की नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान मे छापा मारा। छापे में दिन होने के चलते ग्राहक तो नहीं मिला पर पांच लड़कियां और एक आदमी हालत में मिला। सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने खुद को दलाल बताया और पांचों लड़कियों को देहव्यपार के लिए लाना बताया। लड़कियों को अन्य राज्यों से बिलासपुर बुलाया गया था और किराए के मकान में रखा गया था। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। नीचे देखें वीडियो…

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share