Janjgir-Champa: मार्निंग वाक पर निकले छह बच्चों को पिकीअप ने मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

Janjgir-Champa: मार्निंग वाक पर निकले छह बच्चों को पिकीअप ने मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ क्षेत्र के कुटराबोड़ गांव में तेज रफ्तार पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे छह बच्चों को चपेट मे लिया है। हादसे में गंभीर रुप से घायल दो बच्चे सुंदर और प्रभात की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रुप से घायल दोनों बच्चों को इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। अन्य घायल चार बच्चों का पामगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है।. घटना के बाद वाहन के साथ ड्राइवर फरार हो गया है।

कुटराबोड़ गांव में सड़क किनारे बच्चे मार्निंग वाक पर निकले थे। इस दौरान पामगढ़ से जांजगीर की ओर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप ने छह बच्चों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंची और घायल छह बच्चों को पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया।

0 तीन दिन के भीतर दूसरी घटना

सुबह की सैर के दौरान तीन दिन के भीतर दूसरी बड़ी घटना है। बिलासपुर जिले के ग्राम गतौरा में हाइवा ने एक परिवार के दो सदस्यों को रौंद दिया था। इसमें महिला व एक बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share