Bilaspur News: स्त्री रोग विशेषज्ञ से 60 लाख की ठगी, दुबई से पार्सल, सीबीआई का कॉल, जानिए फिर क्या हुआ?

Bilaspur News: स्त्री रोग विशेषज्ञ से 60 लाख की ठगी, दुबई से पार्सल, सीबीआई का कॉल, जानिए फिर क्या हुआ?

Bilaspur News: बिलासपुर। बिलासपुर रेंज साइबर थाने में महिला चिकित्सक से 60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज की गई है। महिला चिकित्सक को दुबई से आये पार्सल में ड्रग्स झांसा दे कर ठग ने खुद को सीबीआई अफसर बताया और डिजिटल अरेस्ट किया। फिर मामले को रफा-दफा कराने के एवज में 60 लाख रुपए वसूल लिए।

दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में रहने वाली विशाखा डे स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने रेंज साइबर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। डाक्टर ने शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआइ का अधिकारी बताया। जालसाज ने डाक्टर को बताया कि उन्होंने एक पार्सल जो दुबई भेजा है। पार्सल में ड्रग्स है और मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

जालसाजों ने महिला चिकित्सक से कहा कि इस धंधे में कमाई की राशि उनके खाते में गई है। डाक्टर ने इन आरोपों से इन्कार किया। इस पर जालसाजों ने उन्हें डिजिटल गिरफ्तार करने की बात कही। इसके बाद डाक्टर से वीडियो काल पर पूछताछ की गई। इसी दौरान डाक्टर से कहा गया कि उनके खाते की जांच आरबीआइ करेगी। इसके लिए उन्हें खाते में जमा रुपयों को आरबीआइ के खाते में जमा करना होगा। जांच के एक घंटे बाद रुपये वापस करने की बात कही। जालसाजों की बातों में आकर डाक्टर ने उनके बताए खाते में 60 लाख रुपये जमा करा दिए।

रुपये मिलने के बाद जालसाजों ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। डाक्टर ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। तब उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। उन्होंने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दी। इसके बाद उन्होंने रेंज साइबर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की है। डाक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आइटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया है। साइबर थाना पुलिस जालसाजों के मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार जांच को आगे बढ़ा रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share