CG Vyapam: भर्ती परीक्षा रद्द, 29 सितंबर को होने वाली प्रयोगशाला तकनीशियन की भर्ती परीक्षा कैंसिल…

CG Vyapam: भर्ती परीक्षा रद्द, 29 सितंबर को होने वाली प्रयोगशाला तकनीशियन की भर्ती परीक्षा कैंसिल…

CG Vyapam: रायपुर। व्यापम द्वारा प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों पर भर्ती हेतु ली जा रही भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। 29 सितंबर को सुबह की पाली में प्रयोगशाला तकनीशियन की भर्ती परीक्षा होनी थी।

उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों पर भर्ती हेतु व्यापम को प्रस्ताव भेजा गया था। रविवार 29 सितंबर को प्रयोगशाला तकनीशियन की परीक्षा सुबह 10 से 12 तक आयोजित की जानी थी। जिसके लिए 23 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। अब इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। बता दे इसी दिन दूसरी पाली को मत्स्य निरीक्षक पदों पर भी भर्ती आयोजित की जा रही है।

इस परीक्षा से पहले व्यापम द्वारा आयोजित छात्रावास अधीक्षक की भर्ती परीक्षा को भी व्यापम के द्वारा लंबे समय तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। हाल ही में 15 सितंबर को व्यापम ने छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा ली।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share