Khatron Ke Khiladi 14: आलिया भट्ट ने मारी खिलाड़ियों की स्टेज में धांसू एंट्री, इस एक्शन स्टाइल में लगाई सबकी क्लास…

Khatron Ke Khiladi 14: आलिया भट्ट ने मारी खिलाड़ियों की स्टेज में धांसू एंट्री, इस एक्शन स्टाइल में लगाई सबकी क्लास…

Khatron Ke Khiladi 14: मुंबई। कलर्स टीवी का रिएलिटी शोज ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ जल्द ही फैंस से अलविदा कहने वाला है। अगले हफ्ते खतरों के खिलाड़ी 14 का फिनाले वीक है। ऐसे में मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी 14 के फिनाले को खास बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस बात का सबूत खतरों के खिलाड़ी 14 का लेटेस्ट प्रोमो है। खतरों के खिलाड़ी 14 के लेटेस्ट प्रोमो में बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट धमाकेदार एंट्री करती नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट खतरों के खिलाड़ी 14 के सेट पर सिंघम स्टाइल में एंट्री करने वाली हैं। आते ही आलिया भट्ट सबसे पहले शिल्पा शिंदे पर निशाना साधने वाली हैं। ऐसे में शिल्पा शिंदे की आलिया भट्ट के सामने बोलती बंद हो जाएगी। 

दरअसल, शिल्पा शिंदे के बाद आलिया भट्ट अभिषेक कुमार को अपना अगला शिकार बनाएंगी। इस दौरान अभिषेक कुमार आलिया भट्ट के साथ रोमास करने की कोशिश करेंगे। ऐसा होते ही आलिया भट्ट अभिषेक कुमार को अपना भाई बता देंगी। आलिया भट्ट के इस अंदाज ने साफ कर दिया है कि इस बार खतरों के खिलाड़ी 14 का फिनाले बेहद खास होने वाला है। यहां देखिए वीडियो… 

बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लेटेस्ट प्रोमो में आलिया भट्ट ब्लैक कलर के शानदार आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ आलिया भट्ट पुलिस की कैप भी लगाए दिख रही हैं। वीडियो में आलिया भट्ट का रौला देखते ही बन रहा है।यही वजह है जो कुछ समय में ही ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या आलिया भट्ट अगली सिंघम बनने की प्लानिंग कर रही हैं। लोग आलिया भट्ट के पुलिसिया अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आलिया भट्ट को जिंदगी में एक बार पुलिसवाली का किरदार तो निभाना ही चाहिए। आलिया भट्ट पुलिसवाली का किरदार निभाने के लिए परफेक्ट हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share