Shivraj Singh Chouhan: जब गड्ढे में टेढ़ी हो गई केंद्रीय मंत्री 'मामा' की गाड़ी, देखें वीडियो

Shivraj Singh Chouhan: जब गड्ढे में टेढ़ी हो गई केंद्रीय मंत्री 'मामा' की गाड़ी, देखें वीडियो

Shivraj Singh Chouhan: रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज झारखंड के बहरागोड़ा में थे। यहां उनकी कार बारिश के बीच कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार कीचड़ भरे गड्ढे में फंसने की वजह से टेढ़ी हो गई है और शिवराज की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी उसे घेरे हुए हैं।

इसी बीच एक जवान छाता लेकर आता है, तब शिवराज सिंह चौहान अपनी कार से बाहर निकले। शिवराज सिंह चौहान बहरागोड़ा में एक रैली को संबोधित करने आए थे।

शिवराज सिंह ने बारिश के बीच बहरागोड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बादल बरस रहे हैं, बिजली चमक रही है, घनघोर बारिश हो रही है लेकिन आप फिर भी परिवर्तन के लिए डटे हुए हैं। ये माहौल देखकर मैं कह सकता हूं कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और झारखंड में परिवर्तन आएगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share