CG Congress: CG विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति: 6 पूर्व मंत्री सहित 9 नेता करेंगे चुनाव का संचालन, देखें पीसीसी का आदेश

CG Congress: CG विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति: 6 पूर्व मंत्री सहित 9 नेता करेंगे चुनाव का संचालन, देखें पीसीसी का आदेश

CG Congress: रायपुर। रायपुर दक्षिण सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया है। पीसीसी अध्‍यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर गठित इस समिति में 6 पूर्व मंत्री सहित कुछ 9 नेताओं को जिम्‍मेदारी दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जारी आदेश के अनुसार रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के बनी संचालन समिति में पूर्व मंत्री सत्‍यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, रविंद्र चौबे, मोहन मरकाम, शिव कुमार डहरिया और जय सिंह अग्रवाल के साथ रायपुर उत्‍तर सीट के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, रुचिर गर्ग और रायपुर ग्रामीण के जिलाध्‍यक्ष उधोराम वर्मा को समिति में रखा गया है।

बता दें कि रायपुर दक्षिण सीट से विधायक चुने गए बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर सीट से सांसद चुने जाने के बाद विधायक पद से इस्‍तीफ दे दिया था। इसी वजह से यह सीट खाली हो गई है।

 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share