Korba Elephant Attack: गजराज का आतंक, दंतैल हाथी ने 5 गोवंश को रौंदकर मार डाला, 3 घायल

Korba Elephant Attack: गजराज का आतंक, दंतैल हाथी ने 5 गोवंश को रौंदकर मार डाला, 3 घायल

Korba Elephant Attack: कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में गजराजों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। रविवार की रात दल से अलग हुए एक दंतैल हाथी ने वन मंडल के पसान रेंज के अड़सरा बीट अंतर्गत आने वाले ग्राम बरबटपारा में जमकर उत्पात मचाया।

इस दौरान पांच मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि तीन अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में इन दिनों 48 हाथियों को दल विचरण कर रहा है। इस दल में शामिल एक दंतैल हाथी बीती रात दल से अलग हो गया और पसान रेंज के जलके सर्किल होते हुए अड़सरा में प्रवेश कर वहां के बरबटपारा में घर के बाहर बंधे विजय व वेद कुमार नामक दो ग्रामीणों के गाय व बैलों पर हमला कर दिया।

हमके से गोवंश पांच की मौके पर ही मौत हो गयी। तीन अन्य मवेशी घायल हो गए।इसकी जानकारी पीड़ित ग्रामीणों द्वारा दिये जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और मृत गौवंशों का पोस्टमार्टम कराया। घायल बैलों का उपचार भी कराया जा रहा।

साथ ही प्रकरण तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दिया गया है। दंतैल हाथी ने हमला रात दो बजे के लगभग किया। दंतैल का उत्पात इतने में ही नहीं थमा बल्कि पसान गांव में पहुंचकर खेतों में लगे फसल को रौंद डाला है। 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share