Vande Bharat Train Stone Pelting: छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन में पत्थराव, पांच आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी पार्षद का भाई….

Vande Bharat Train Stone Pelting: छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन में पत्थराव, पांच आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी पार्षद का भाई….

Vande Bharat Train Stone Pelting: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थराव करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में एक युवक लोकल पार्षद का भाई भी शामिल है।

घटना बागबाहरा रेलवे स्टेशन के पास की है। पत्थरबाजी की घटना में ट्रेन  के 3 कोच सी2-10, सी4-1 और सी9-78 के शीशें टूट गये है। ये घटना तब घटी जब रायपुर-विशाखापत्तनम के लिए वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा था।

दरअसल, महासमुंद से 16 सितंबर को वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है। शुक्रवार 13 सितंबर को ट्रेन का ट्रायल था। ट्रेन 7ः10 बजे महासमुंद से निकली 9 बजे बागबाहरा पहुंची हुई थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थराबाजी कर दिए। इधर, इस घटना की जानकारी जैसे ही रेलवे की टीम को हुई तो आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की पहचान कर पांच युवकों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिव कुमार बघेल, देवेंद्र कुमार, जीतू पांडे, सोनवानी और अर्जुन यादव है। पकड़े गये एक आरोपी शिव कुमार बघेल वार्ड पार्षद का भाई है। आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मालूम हो कि यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले लखनउ से पटना जा रही वंदे भारत टे्र्न पर वाराणसी के पास अज्ञात लोगों ने पत्थराव किया था। घटना में सी-5 के खिड़की के शीशे टूट गये थे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share