ACB Traip in Sub Registrar: एसीबी ने घूसखोर उप पंजीयक को पकड़ा, जमीन रजिस्ट्री के एवज में ले रहा था 26 हजार की रिश्वत…

ACB Traip in Sub Registrar महासमुंद। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो लगातार कार्रवाई कर रही है। रायगढ़ में शिक्षा विभाग के बाबू और जीपीएम जिले में लोकपाल को रिश्वत लेते पकड़ने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महासमुंद में महिला उप पंजीयक को रजिस्ट्री की एवज में 26 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप किया है। महासमुंद जिले के सरायपाली उपपंजीयक कार्यालय में उप पंजीयन के पद पर पुष्प लता पदस्थ हैं।
पीड़ित वीरेंद्र पटेल ने रजिस्ट्री की एवज में 26 हजार रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत ACB से की थी। प्रार्थी वीरेंद्र पटेल से दान की पांच एकड़ जमीन की रजिस्ट्री के एवज में उप पंजीयक ने रिश्वत मांगी थी।
11 हजार रुपए रजिस्ट्री शुल्क के अलावा 26 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसे प्रार्थी ने वॉइस रिकार्ड कर एसीबी को दिया था। आज 11 सदस्यीय टीम ने रेड कार्रवाई कर रंगे हाथ उप पंजीयक को पकड़ा।






