Gold-Silver Price Today 12 September 2024: सोने-चांदी के दाम में उछाल, जानिए आपके शहर में सोने का ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 12 September 2024: गणेश उत्सव के दौरान सोने की खरीदारी में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई, जिसके चलते 12 सितंबर को सोने की कीमतें 450 रुपये तक बढ़ गईं. ज्वैलर्स के मुताबिक इस साल सोने की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा है. सोने की बढ़ती कीमत को देखते हुए ग्राहक अभी भी खरीदारी को सही मान रहे हैं, क्योंकि दिवाली तक सोने की कीमत और बढ़ने की संभावना है. इसके साथ ही चांदी भी महंगी हो गई है और इसका रेट आज 86,600 रुपये प्रति किलोग्राम है.
दिल्ली में आज सोने का भाव
- 24 कैरेट सोना: ₹73,410 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹67,310 प्रति 10 ग्राम
अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
- नोएडा: 24 कैरेट ₹73,410, 22 कैरेट ₹67,310
- गाजियाबाद: 24 कैरेट ₹73,410, 22 कैरेट ₹67,310
- लखनऊ: 24 कैरेट ₹73,410, 22 कैरेट ₹67,310
- जयपुर: 24 कैरेट ₹73,410, 22 कैरेट ₹67,310
- पटना: 24 कैरेट ₹73,310, 22 कैरेट ₹67,210
- भुवनेश्वर: 24 कैरेट ₹73,260, 22 कैरेट ₹67,160
- मुंबई: 24 कैरेट ₹73,260, 22 कैरेट ₹67,160
- कोलकाता: 24 कैरेट ₹73,260, 22 कैरेट ₹67,160
क्यों बढ़ी सोने की कीमत?
सोने की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग और आपूर्ति पर निर्भर करती हैं। त्योहारी सीजन में सोने की मांग बढ़ने से इसकी कीमत में उछाल देखा जा रहा है। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थिति और मुद्रास्फीति का भी सोने की कीमतों पर असर पड़ता है।
बुधवार को सोने-चांदी की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि सोमवार को यह 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. चांदी की कीमत भी 700 रुपये बढ़कर 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।






