CG Drunk Teacher: शराबी शिक्षकों का वीडियो वायरल, डीईओ ने किया निलंबत…

CG Drunk Teacher: शराबी शिक्षकों का वीडियो वायरल, डीईओ ने किया निलंबत…

CG Drunk Teacher बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बार फिर शिक्षा को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें दो शिक्षकों का नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं। 

शराबी शिक्षकों की हरकत से परेशान ग्रामीणों ने नशे में धुत शिक्षकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो ग्राम दतान (प) के शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक कुम्भज राम ध्रुव और ग्राम लरिया शासकीय प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक राजकुमार ध्रुव का है।

वीडियो में दोनों शिक्षक नशे की हालत में दिख रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

डीईओ बलौदाबाजार ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। प्रधान पाठक कुम्भज राम ध्रुव और सहायक शिक्षक राजकुमार ध्रुव को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है और उनकी सेवाओं की जाँच की जाएगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share