Sitaram Yechury: सीताराम येचुरी की हालत गंभीर, AIIMS दिल्ली में वेंटीलेटर पर हैं माकपा महासचिव

Sitaram Yechury: सीताराम येचुरी की हालत गंभीर, AIIMS दिल्ली में वेंटीलेटर पर हैं माकपा महासचिव

Sitaram Yechury: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM) के महासचिव सीताराम येचुरी की तबीयत बिगड़ती जा रही है। उनको वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि येचुरी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में फेफड़े के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे हैं और उनकी हालत गंभीर है। येचुरी को फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और इलाज किया जा रहा है।

येचुरी को डॉक्टरों की एक टीम देख रही है। अस्पताल ने अभी उनकी बीमारी की वास्तविक प्रकृति का खुलासा नहीं किया है। बता दें कि 72 वर्षीय येचुरी को निमोनिया जैसे सीने के संक्रमण के इलाज के लिए 19 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले पार्टी ने बयान जारी कर बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।

कौन हैं सीताराम येचुरी?

चेन्नई में जन्में सीताराम ने दिल्ली के स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। 1974 में येचुरी स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) में शामिल हुए और एक साल बाद CPIM में आ गए। 70 के दशक में येचुरी JNU के 3 बार अध्यक्ष रहे और आपातकाल में गिरफ्तार भी हुए थे। येचुरी अप्रैल 2015 से CPIM पोलित ब्यूरो की केंद्रीय समिति के महासचिव हैं। उनका 2017 में राज्यसभा में दूसरा कार्यकाल समाप्त हुआ था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share