Akshara Singh News: बड़ी मुसीबत में फंसी अक्षरा सिंह, कोर्ट ने एक्ट्रेस थमाई गिरफ्तारी का वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला…

Akshara Singh News: बड़ी मुसीबत में फंसी अक्षरा सिंह, कोर्ट ने एक्ट्रेस थमाई गिरफ्तारी का वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला…

Akshara Singh News: पटना: मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. 6 साल पुराने मामले में कोर्ट ने वारंट जारी किया है. 

जानकारी के मुताबिक़, मामला 6 साल पुराना है. अक्षरा सिंह पर आरोप है कि लाखों रुपए वसूले लिए जाने के बाद कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं. इस मामले को लेकर खगड़िया की एक अदालत ने मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के लिए गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.अदालत ने अक्षरा सिंह के मुंबई वाले पते पर वारंट भेजा है. ऐसे में अक्षरा सिंह कोर्ट में पेश होना होगा. 

दरअसल, 8 जुलाई 2018 को खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में शहीद किशोर कुमार मुन्ना की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में अक्षरा सिंह को शामिल होना था. जिसके नाम पर लोगों से लाखों वसूले गए थे. इतना ही नहीं अक्षरा सिंह ने वीडियो मेसेज सोशल मीडिया पर जारी कर हुए लोगों को जेएनकेटी स्टेडियम में कार्यक्रम के लिए आने को आमंत्रित किया था. लेकिन वो नहीं आयी. 

अक्षरा सिंह के नहीं आने पर जमकर बवाल मचा. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने टेंट पंडाल और कुर्सियां तोड़ दी. तंबू में आग लगा दी गई. काफी देर तक हंगामा होता रहा. इस घटना में कई लोग घायल भी हुए थे. इतना ही नहीं इस बवाल से करिब 25 लाख का नुक्सान हुआ था. इसे लेकर मानसी के एक टेंट संचालक शुभम कुमार ने अक्षरा सिंह समेत आयोजकों पर आरोप लगाते हुए खगड़िया व्यवहार न्यायालय में कोर्ट में केस दायर कराया था. 

वहीँ अब मामले को सही मानते हुए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी हिम शिखा मिश्रा ने 6 सितंबर, 2024 को अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया.  

 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share