Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि का गुरुर होगा चकनाचूर, अर्श के षड्यंत्र का पर्दाफाश करेगा अमन…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि का गुरुर होगा चकनाचूर, अर्श के षड्यंत्र का पर्दाफाश करेगा अमन…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 10 September 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में… सवि और रजत का परिवार गणेश उत्सव पूरे जोरशोर से मनाता है। इस दौरान सई का एक्सीडेंट हो जाता है। वैजू और राणा इस दौरान सवि की मदद करते हैं। वहीं रजत वैजू को भाई को खोजने निकल जाता है। यहां पर राणा और रजत का गुंडों से झगड़ा हो जाता है। वैजू और सवि मिलकर सबकी अच्छे से क्लास लगा देते हैं। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, इसी बीच सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक और बवाल होने वाला है। सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में आगे आप देखेंगे, वैजू और राणा की मदद करने के बाद रजत और सवि अपने घर वापस आ जाएंगे। सवि और रजत सई को भी अस्पताल से घर ले जाएंगे। यहां पर परिवार के लोग सई की देखभाल करेंगे। दूसरी तरफ सवि एक बार फिर से रजत पर भड़क जाएगी।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सवि दावा करेगी कि रजत एक अच्छा बाप नहीं है। रजत मुंह बंद करके सवि की सारी बकवास सुनेगा। दूसरी तरफ अमन को रजत पर तरस आने लगेगा। अमन फैसला करेगा कि वो अर्श का सच जानकर रहेगा। अमन पता लगाएगा कि अर्श के दिमाग में क्या चल रहा है। सच सामने आते ही अमन सवि को सारी बात बता देगा। अमन सवि को बताएगा कि रजत गलत नहीं है बल्कि वो तो एक साजिश का शिकार हो गया है। ये बात जानकर सवि रजत से बात करने का फैसला करेगी। जल्द ही सवि और रजत मिलकर अर्श की क्लास लगाने वाले हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share