Akshay Kumar: अलग अंदाज में दिखे अक्षय कुमार, भूतिया हवेली, कंधे पर ब्लैक कैट… फैंस बोले- स्त्री 2 के…

Akshay Kumar: अलग अंदाज में दिखे अक्षय कुमार, भूतिया हवेली, कंधे पर ब्लैक कैट… फैंस बोले- स्त्री 2 के…

Akshay Kumar: मुंबई। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अक्षय ने अपने तीन दशक के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग किया है. उन्होंने ‘हेरा फेरी’, ‘हाउसफुल’, ‘पैडमैन’ और ‘नमस्ते लंदन’, ‘अजनबी’ और ‘गरम मसाला’, ‘रुस्तम’ जैसी शानदार मूवीज की है. शनिवार को एक्टर ने अपनी नयी फिल्म की ओर इशारा किया था. अब खुलासा हो गया कि उनकी अगली फिल्म कौन सी है और उसका टाइटल क्या है.

दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर फैंस को तोहफा दिया है. उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवी ‘भूत बांग्ला’ का पहला लुक शेयर कर दिया. 14 साल बाद एक बार फिर से अक्षय और प्रियदर्शन साथ में काम करने जा रहे हैं. हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बांग्ला’ का पोस्टर काफी अजीब है. पोस्टर में अक्षय कुमार दूध पीते हुए दिख रहे हैं और उनके कंधे पर ब्लैक कैट बैठी हुई है. बैकग्राउंड में एक भूतिया हवेली दिख रहा है.

अक्षय कुमार पोस्टर शेयर कर लिखते हैं, हर साल मेरे जन्मदिन पर प्यार बरसाने के लिए शुक्रिया. इस साल का जश्न ‘भूत बांग्ला’ के पहले लुक के साथ सेलिब्रेट कर रहा हूं. मैं 14 साल के बाद फिर से प्रियदर्शन के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हूं. आगे की जानकारी के लिए बने रहें. पोस्टर पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, मैजिकल जोड़ी वापस आ गई है. 14 साल बाद 7वीं बार साथ काम कर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, इससे अच्छी घोषणा नहीं हो सकती थी गुरु जी. एक यूजर ने लिखा, स्त्री 2 के बाद अब अक्षय इस फिल्म में डराएंगे. कई यूजर्स ने एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share