Building Collapse: ट्रांसपोर्ट नगर में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, कई लोग मलबे में दबे, 1 की मौत, रेस्कयू ऑपरेशन जारी

Building Collapse: ट्रांसपोर्ट नगर में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, कई लोग मलबे में दबे, 1 की मौत, रेस्कयू ऑपरेशन जारी

Lucknow Building Collapseलखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ बड़ा हादसा हो गया. शनिवार को एक बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई. बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. एक की मौत होने की खबर है. मौके पर बचाव दल की टीमें पहुंची हुई है. 

जानकारी के मुताबिक़ घटना, सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है. शनिवार शाम भारी बारिश की वजह से शहीद पथ पर तीन मंजिला पुरानी बिल्डिंग ” हरमिलाप टावर” का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया. इस हादसे में कई लोग बिल्डिंग के मलबे में दब गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग के अधिकारी समेत एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमे मौके पर पहुंची है. टीमें लगातार बचाव-अभियान कर रही हैं. 

अब तक अब तक 12 से 15 लोगों को बाहर निकाला गया है. जिसमें से एक व्यक्ति की जान चली गई है. वहीँ 5 की हालात बेहद गंभीर है. घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भरी कराया गया है. घटना स्थल पर एम्बुलेंस मौजूद है. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. अभी भी कुछ लोगों की दबे होने की आशंका है. 

 लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार मौके पर पहुंच गए हैं.  जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने घटना को लेकर कहा “अब तक 13 लोगों को निकाला जा चुका है. एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव-अभियान कर रही हैं. एक और व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है”

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share