Kannauj Rape Case: नाबालिग पीड़िता से मैच हुआ सपा नेता नवाब सिंह यादव का DNA, कॉलेज में की थी दरिंदगी

Kannauj Rape Case: नाबालिग पीड़िता से मैच हुआ सपा  नेता नवाब  सिंह यादव का DNA, कॉलेज में की थी दरिंदगी

Kannauj Rape Case: कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज नाबालिग दुष्कर्म केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता नवाब सिंह यादव और पीड़िता का डीएनए मैच हो गया है. 

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी नवाब सिंह यादव के डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था. जिसकी रिपोर्ट आ गई है. नवाब सिंह यादव DNA सैंपल और पीड़िता से लिए गए नमूने से मैच हो गए हैं. जिससे रेप की पुष्टि हुई है. अब इस मामले में सपा नेता के खिलाफ प्रशासन आगे कार्यवाई करेगा. 

दअरसल, मामला 11 – 12 अगस्त की रात का है. आरोपी एक निजी शैक्षणिक संस्थान का प्रबंधन करता है और समाजवादी पार्टी का पूर्व ब्लॉक प्रमुख है. 11 अगस्त की रात 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता को उसकी बुआ नवाब सिंह यादव के कालेज में नौकरी लगाने को लेकर गयी थी. जहाँ नवाब सिंह यादव ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. फिर पीड़िता ने देर रात डायल 112 पर कॉल कर शिकायत की थी कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है. जिसके बाद फ़ौरन पुलिस बताये जगह पर पहुंची. वहां नवाब सिंह यादव को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया. नवाब सिंह शर्ट और अंडरवियर में थे. 

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया था उसकी बुआ जब बाथरूम गयी तब सपा नेता ने उसके कपडे उतार दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया.  उसके साथ मारपीट भी की . मामले में नवाब सिंह यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था. नाबालिग से बलात्कार के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.. वही नाबालिग की बुआ को गिरफ्तार किया गया है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share