Gold-Silver Price Today 02 September 2024: सोने और चांदी के दाम में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है सोने और चांदी के दाम

Gold-Silver Price Today 02 September 2024: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। 2 सितंबर 2024 को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखी गई। दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 73,000 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
एक किलोग्राम चांदी का रेट
आज 2 सितंबर 2024 को चांदी की कीमत 86,900 रुपये प्रति किलोग्राम है, जिसमें मामूली गिरावट आई है।
देश के बड़े शहरों में सोने का भाव
- दिल्ली: 24 कैरेट सोना – 73,180 रुपये, 22 कैरेट सोना – 67,090 रुपये
- नोएडा: 24 कैरेट सोना – 73,180 रुपये, 22 कैरेट सोना – 67,090 रुपये
- गाजियाबाद: 24 कैरेट सोना – 73,180 रुपये, 22 कैरेट सोना – 67,090 रुपये
- लखनऊ: 24 कैरेट सोना – 73,180 रुपये, 22 कैरेट सोना – 67,090 रुपये
- जयपुर: 24 कैरेट सोना – 73,180 रुपये, 22 कैरेट सोना – 67,090 रुपये
- पटना: 24 कैरेट सोना – 73,080 रुपये, 22 कैरेट सोना – 66,990 रुपये
- भुवनेश्वर: 24 कैरेट सोना – 73,030 रुपये, 22 कैरेट सोना – 66,940 रुपये
- मुंबई: 24 कैरेट सोना – 73,030 रुपये, 22 कैरेट सोना – 66,940 रुपये
- अहमदाबाद: 24 कैरेट सोना – 73,080 रुपये, 22 कैरेट सोना – 66,990 रुपये
- कोलकाता: 24 कैरेट सोना – 73,030 रुपये, 22 कैरेट सोना – 66,940 रुपये
शुक्रवार को सोने का भाव
शुक्रवार को लोकल बुलियन मार्केट में सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत 87,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।






